नानोन ग्राम पंचायत विकास खण्ड मुख्यालय चन्देरी से 25 कि.मी. की दूरी पर दक्षिण पश्चिम में स्थित है। 1650 जनसंख्या वाली इस पंचायत में वोटर हैं तथा यह बहुत प्राचीन गांव है यहां 10 वीं शताब्दी के मन्दिरों के अवशेष, पुरानी गढ़ी तालाब तथा आदि मानव की पैलियोलिथिक, मेसोलिथिक, नियोलिथिक तथा चाल्कोलिथिक सभ्यतओं के पाषाण औजार तथा शैलचित्र बहुतायत में मिलते हैं। पंचायत के उत्तर में थूवोन पंचायत, दक्षिण में पाहरी सहराइ पंचायत, पूर्व में जमा खेड़ी पंचायत पश्चिम में अरौन पंचायत है। गांव कृषि प्रधान होने के साथ-साथ पानी की कमी के कारण अच्छी पैदावार नहीं कर पाता है। यहां की फसलें गेहूँ, चना, मसूर, जवा, अजवाइन, धान, सोयाबीन, तथा उड़द की खेती होती है। शिक्षा का स्तर 30% है। यहां की मुख्य समस्यायें पानी, बिजली, अस्पताल है।
Powered by Wordpress Blog, Wordpress Themes found at computer wordpress themes, themes sponsored by mywebhosting168.com